SSC Combined Graduate Level CGL Exam 2022 Tier I Result with Marks: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा 2022 का रिजल्ट व अंक दोनों जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन अपडेट्स को देख सकते हैं। बता दें, रिजल्ट 9 फरवरी को जारी किया गया था जबकि अंक आज (21 Feb) जारी किए गए हैं।
कब हुई थी एसएससी सीजीएल 2022 प्रक्रिया
परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2022 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित कराई थी। SSC CGL Exam 2022 Tier I Result परिणाम 9 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था।
एसएससी सीजीएल परिणाम 2022 अंक देखने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें
- स्कोरकार्ड या अंक स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य में जरूरत पड़ सकती है, इसलिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Direct Link for SSC CGL Tier 1 Marks
संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (टियर- I), 2022 में योग्य या अयोग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल स्कोर ऑनलाइन जांचने की अंतिम तिथि 08 मार्च, 2023 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के भीतर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
एसएससी सीजीएल 2022 आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद अंक भी जारी कर दिया गया है, अब सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टियर - 2 परीक्षा में शामिल होना है।
(अभी खबर को अपडेट किया जाना बाकी है, एसएससी की आधिकारिक साइट प्रॉपर तरीके से खुल रही है)
