SSC CGL Answer Key 2024 Tier 1 Link: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर I के लिए आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से SSC CGL Answer Key 2024 Download कर सकते हैं। टियर I परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर के बीच पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जानें उम्मीदवार कब तक कर सकते हैं आपत्ति
आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन विंडो सक्रिय है, लेकिन 6 अक्टूबर, 2024 (शाम 6 बजे) को यह विंडो बंद हो जाएगी। SSC CGL Answer Key 2024 Tier 1 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एसएससी की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "यदि कोई परीक्षार्थी आंसर की के खिलाफ आपत्ति करना चाहता है, तो 03.10.2024 (शाम 6.00 बजे) से 06.10.2024 (शाम 6.00 बजे) तक 100/- रुपये के साथ कर सकता है। 06.10.2024 को शाम 6.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।" यह आधिकारिक वाक्य का अनुवाद है।
SSC CGL Answer Key 2024 Tier 1 How to Check Online
SSC CGL Answer Key 2024 देखने के लिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-- SSC Official Website ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Combined Graduate Level Examination (Tier-I) - 2024" लिंक देखें
SSC CGL Answer Key 2024 Link पर क्लिक करें।- SSC CGL Answer Key 2024 के लिए आवश्यक विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें।
- SSC CGL Answer Key 2024 Pdf स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- SSC CGL Answer Key 2024 Pdf Download करें।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवार अपनी संबंधित प्रतिक्रिया पत्रक का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि यह ऊपर निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा।"
