एजुकेशन

SSC CGL Admit Card 2025: जारी होने जा रहा एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SSC CGL Admit Card 2025 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना एजमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CGL Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) एग्जाम के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज यानी 9 जुलाई को खोल दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम 2025 के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 11 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एप्लीकेशन फॉर्म में गलती होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SSC CGL Admit Card 2025 Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC CGL Admit Card 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Exam 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हलन करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article