SSC Exam Calendar 2025 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से अगले साल होने वाली सभी बड़ी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार SSC CGL, CHSL, CPO SI और MTS जैसी परीक्षाओं की नई तारीख देख सकते हैं। जारी कैलेंडर में परीक्षा के लिए आवेदन से लेकर एग्जाम की तारीख तक की डिटेल्स दी गई है।
एसएससी की तरफ से केंद्र सरकार अधीन आने वाले सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्तियां की जाती हैं। इन परीक्षाओं के लिए लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन करते हैं। एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
SSC Exam Calendar ऐसे करें चेक
- एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SSC TENTATIVE CALENDAR OF EXAMINATIONS FOR THE YEAR 2025-2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- छात्र एग्जाम कैलेंडर चेक करके डाउनलोड करके रख लें।
SSC Exam 2025 Calendar 2025-26 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
SSC Exam Dates: कब होगी कौन सी परीक्षा?
SSC JSA LDC Exam 2025: एसएससी की तरफ से लोअर डिवीजनल क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल या मई महीने में हो सकता है।
SSC CGL Exam 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से सेंट्रल ग्रेजुएट लेवल यानी सीजीएल परीक्षा जून या जुलाई 2025 में होगी। इसके लिए आवेगन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से शुरू हो सकती है। इसमें 21 मई 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे।
SSC CHSL Exam 2025: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में 12वीं पास के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा आयोजित की जाती है। अगले साल यह परीक्षा जुलाई या अगस्त महीने में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2025 से 25 जून 2025 तक चलेगी।
SSC MTS and Havaldar Exam 2025: एसएससी की तरफ से हर साल 10वीं पास के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। अगले साल यह परीक्षा सितंबर और अक्टूबर महीने में होगी। इसके लिए 26 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे।
SSC Delhi Police Constable Exam 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 तक होगा। इसके लिए सितंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए 1 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया जाएगा।
