एजुकेशन

MP B.Tech Counselling 2026: राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी, जानें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कब आएगा

Education News: मध्य प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) ने B.Tech और B.E. कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग के राउंड 2 की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार dte.mponline.gov.in से अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

MP B.Tech Counselling 2026: राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी (Image - chatgpt)

Education News: मध्य प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) ने B.Tech और B.E. कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग के राउंड 2 की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट रैंक देख सकते हैं। यह मेरिट लिस्ट JEE Main की ऑल इंडिया रैंक और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार अगले चरण यानी सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र होंगे। DTE MP राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 जुलाई 2026 को जारी करेगा। जानें सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें सबसे पहले अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को 30 जुलाई 2026 तक अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार तय समय तक फीस जमा नहीं करता या कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करता, तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।

उसी कॉलेज के छात्रों के लिए इंटरनल ब्रांच चेंज (ब्रांच ट्रांसफर) का विकल्प 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इसका रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा।

MP B.Tech राउंड 2 मेरिट लिस्ट 2026: जरूरी शेड्यूल और समय-सीमा

मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे मेरिट लिस्ट आने के बाद की इन गतिविधियों पर ध्यान दें:

इवेंट ऑफिशियल शेड्यूल
राउंड 2 कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होना 23 जुलाई, 2026
सीट अलॉटमेंट का नतीजा घोषित होना 27 जुलाई, 2026
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना और ऑनलाइन फीस पेमेंट 27 जुलाई – 30 जुलाई, 2026
इंस्टिट्यूट में फिजिकल रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 जुलाई – 30 जुलाई, 2026
इंटरनल ब्रांच बदलने के लिए चॉइस भरना (वही इंस्टिट्यूट)31 जुलाई – 1 अगस्त, 2026
इंटरनल ब्रांच बदलने का अलॉटमेंट नतीजा 3 अगस्त, 2026
MP B.Tech Round 2 Merit List step to check
  • सबसे पहले DTE MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Select Course for Counseling" में जाकर "Bachelor of Technology (B.Tech)" चुनें।
  • इसके बाद "Common Merit List (Round 2)" लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • PDF में अपना नाम या JEE Main रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं।
  • इसके बाद अपनी मेरिट रैंक, कैटेगरी और अन्य जानकारी चेक कर लें।
ज्यादा जानकारी के लिए आप dte.mponline.gov.in पर जा सकते हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article