एजुकेशन

BPSC असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं होगा जारी, आयोग ने बताई वजह

BPSC AE Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया है कि फिलहाल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।

Image

BPSC AE Result 2026 News

BPSC AE Result 2026 News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया है कि फिलहाल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि मामला पटना हाई कोर्ट में विचाराधीन है। BPSC ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर जारी नोटिस में कहा कि आयोग सभी परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी करने का प्रयास करता है। लेकिन यदि किसी परीक्षा से जुड़ा कानूनी या प्रशासनिक मामला लंबित हो, तो रिजल्ट जारी करना संभव नहीं होता।

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 और 31/2025 के तहत आयोजित असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक मामला (CWJC संख्या 3972/2026) हाई कोर्ट में चल रहा है।

कब तक नहीं जारी होगा रिजल्ट

23 मार्च 2026 को कोर्ट ने 9 मार्च 2026 की एक सरकारी अधिसूचना पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। जब तक कोर्ट की ओर से इस रोक को हटाने का नया आदेश नहीं आता, तब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।

BPSC AE Result 2026 News

BPSC AE Result 2026 News

अफवाहों से बचने की सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और इस बीच अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

कोर्ट में किस बात को दी गई है चुनौती?

यह मामला बिहार सरकार की 9 मार्च 2026 की एक अधिसूचना से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने विभागीय अधिसूचना के जरिए बिहार इंजीनियरिंग सेवा क्लास-II नियुक्ति (संशोधन) नियम, 2022 में बदलाव करने की कोशिश की है। इसी मुद्दे पर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जिसके कारण फिलहाल रिजल्ट जारी नहीं किया जा सकता।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article