स्पोर्ट्स

CWG 2026 Opening Ceremony: 23वें राष्ट्रंमडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन की ने भारतीय दल की अगुवाई

स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज रंगारंग समारोह के साथ हो गया। ओपनिंग सरेमनी के दौरान भारतीय दल की अगुवाई मीराबाई चानू और लवलीना बो ओवीओ हाइड्रो एरिना में पहुंचा।

Image

ग्लासगो राष्ट्रंडल खेल भारतीय दल

Photo : AP

ग्लास्गो: स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लास्गो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज रंगारंग समारोह के साथ हो गया। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने उद्घाटन समारोह का पारंपरिक ढंग से आगाज किया। ओपनिंग सरेमनी के दौरान परेड ऑफ नेशंस में भारतीय दल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की अगुवाई में ओवीओ हाइड्रो एरिना में पहुंचा। ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर दल की अगुवाई कर रही थीं, वहीं लवलीना बोरगोहेन 'किंग्स बैटन' लेकर चल रही थीं। इस यादगार पल के दौरान लवलीना ने पहले सेरेमोनियल बैटन सौंपा और फिर मीराबाई के साथ मिलकर भारत का तिरंगा थामा। भारतीय दल ने जैसे ही एंट्री की ओवीओ हाइड्रो एरिना तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पहली बार इनडोर स्टेडियम में हुआ उद्घाटन समारोह

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन पूरी तरह इनडोर स्टेडियम में किया गया। भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रंडल खेलों में शिरकत के लिए 126 एथलीट का दल भेजा है। जिसमें 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दल में 51 आधिकारी और सपोर्ट स्टाफ के लोग शामिल हैं। भारतीय दल राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सबसे बड़े दलों में से एक है। भारतीय दल में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा जैसे स्टार एथलीट हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के कई मेडल जीतकर स्वदेश वापस लौटने की उम्मीद है।

पारंपरिक परिधान में नजर आए भारतीय एथलीट

पुरुष एथलीट नेवी ब्लू रंग के पारंपरिक जोधपुरी सूट में नजर आए वहीं महिला एथलीट नीले रंग की शिफॉन की साड़ी के साथ नेवी ब्लू रंग की जैकेट पहने थीं। सभी खिलाड़ियों के हाथों में भारतीय तिरंगा था। परेड में शामिल भारतीय खिलाड़ी और अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्पर्धाओं की संख्या में कमी होने के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आई।

किंग चार्ल्स ने किया राष्ट्रमंडल खेलों के आगाज का ऐलान

अंत में किंग चार्ल्स ने अपना बैटन का संदेश पढ़कर आधिकारिक तौर पर 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के आगाज का ऐलान किया। 74 देशों और क्षेत्रों के तकरीबन 3 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जो 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक 14 दिन ग्लास्गो में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article