एजुकेशन

SSB Constable Admit Card: जारी हुआ कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 9, 2023, 04:19 PM IST

SSB Constable Tradesman PET PST Admit Card 2023: सशस्त्र सीमा बल एसएसबी जल्द ही कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन शुरू करने वाला है, बता दें, विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से SSB Constable Tradesman Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुआ सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड

SSB Constable Tradesman PET PST Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सशस्त्र सीमा बल एसएसबी में विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थिति होने वाले हैं, वे यहां डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इन एडमिट कार्ड को ऑनलाइन जारी किया जारी है।

सशस्त्र सीमा बल एसएसबी Sashastra Seema Bal SSB 1522 Post ने 1522 पदों पर आवेदन मंगाए थे। इस नोटिफिकेशन के तहत विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल भर्ती की जाएगी। वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

बता दें, इन पदों पर 29 अगस्त 2020 से आवेदन शुरू हुए थे। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2020 थी। इन पदों पर शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 27 सितंबर 2020 थी। एक अपडेट के अनुसार, वेटर, सफाईवाला, रसोइया और जल वाहक जैसे पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2023 को किया जाएगा, जबकि आज 8 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

आयु सीमा व योग्यता

इन पदों पर 18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे, बता दें, सरकारी नौकरी में शामिल होना चाह रहे युवाओं के लिए कांस्टेबल की वैकेंसी शानदार होती है, क्योंकि इसमें कम उम्र में नौकरी मिलने के अवसर होते हैं साथ ही योग्यता भी कम मांगी जाती है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10 का प्रमाणपत्र और साथ में संबंधित ट्रेड में ITI / NCVT से मान्यताप्राप्त सर्टिफिकेट होना चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article