एजुकेशन

Portugal में पढ़ाई का है ड्रीम? इस शानदार स्कॉलरशिप से आसानी से पूरा होगा सपना, जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल्स

Portugal से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी रास्ते की बाधा बनी हुई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुर्तगाल सरकार द्वारा विदेशी मेधावी छात्रों को शिक्षा स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। जो उनकी शिक्षा पूरी करने में सहायता देती है।

Image

Portugal Education Scholarships for Internation Students (Photo - AI/Newsroom Verified)

Portugal Education Scholarships for International Students: दक्षिण-पश्चिम यूरोप में स्थित पुर्तगाल (Portugal) केवल फुटबॉल के लिए ही नहीं, अपनी समृद्ध संस्कृति, बेहतरीन मौसम, कम खर्च और वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच यह एक पसंदीदा स्टडी एब्रॉड डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां की प्राचीन यूनिवर्सिटीज में आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

हालांकि, कई मेधावी छात्र केवल विदेश में पढ़ाई के ऊंचे खर्च और ट्यूशन फीस के कारण अपने सपने को पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे छात्रों की मदद के लिए पुर्तगाली सरकार स्कॉलरशिप (Portugal Scholarship) योजनाएं प्रदान करती है। यदि आप भी पुर्तगाल में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, तो वहां की प्रमुख स्कॉलरशिप और आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में आपके लिए जानना जरूरी है।

पुर्तगाल में पढ़ाई के लिए प्रमुख स्कॉलरशिप

1. सरकारी और संस्थागत छात्रवृत्तियां - पुर्तगाल सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विभिन्न फाउंडेशन द्वारा विदेशी छात्रों को मेरिट और जरूरत के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।

2. विश्वविद्यालय विशेष छात्रवृत्तियां - यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्बन, यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो और कॉइमरा यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान अपने यहां दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ट्यूशन फीस में रियायत या मंथली स्टाइपेंड प्रदान करते हैं।

3. इरासस मुंडस - यूरोपीय संघ समर्थित यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम छात्रों को पुर्तगाल सहित पूरे यूरोप में संयुक्त मास्टर डिग्री या एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पढ़ाई करने का पूरा वित्तीय अवसर देता है।

पुर्तगाल गवर्नमेंट स्कॉलरशिप

बता दें कि पुर्तगाल की सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पुर्तगाल गवर्नमेंट स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले विदेशी छात्र को किसी भी प्रकार की ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना होता। साथ ही इन छात्रों को रहने और खाने के खर्च के लिए मासिक वजीफा यानी स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है। अगर छात्र यह स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सफल होते हैं तो वह पुर्तगाल में पढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट होगा। बता दें कि यह स्कॉलरशिप ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के लिए है।

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

- ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में पिछले अकादमिक रिकॉर्ड या परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे।

- पुर्तगाल के किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित कोर्स में 'ऑफर लेटर' या 'एडमिशन कन्फर्मेशन' प्राप्त होना अनिवार्य है।

- कोर्स के माध्यम (अंग्रेजी या पुर्तगाली) के आधार पर IELTS/TOEFL या पुर्तगाली भाषा दक्षता प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

चरण / दस्तावेजविवरण व आवश्यकता
1. शैक्षणिक दस्तावेज10वीं, 12वीं और डिग्री की मार्कशीट (जिन्हें आधिकारिक रूप से अपोस्टिल कराया गया हो)।
2. प्रेरणा पत्र (SOP)आप पुर्तगाल में ही क्यों पढ़ना चाहते हैं और यह स्कॉलरशिप आपके लिए क्यों जरूरी है, इसका विवरण।
3. सिफारिश पत्र (LORs)आपके प्रोफेसरों या नियोक्ताओं द्वारा दिए गए कम से कम दो रिकमेंडेशन लेटर।
4. पासपोर्ट और वित्तीय प्रमाणवैध पासपोर्ट और बैंक स्टेटमेंट (जो यह दर्शाए कि आपके पास शुरुआती खर्च के लिए पर्याप्त राशि है)।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -क्या है बाल्कन क्षेत्र? जानिए क्यों UPSC परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह हिस्सा

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

समय से पहले करें आवेदन: यूनिवर्सिटी के एडमिशन फॉर्म के साथ ही स्कॉलरशिप के पोर्टल पर भी समय रहते अप्लाई कर दें, क्योंकि कई छात्रवृत्तियों की डेडलाइन यूनिवर्सिटी के मुख्य सत्र शुरू होने से काफी पहले समाप्त हो जाती है।

शेंगेन वीजा के फायदे: पुर्तगाली छात्र वीजा मिलने के बाद आप शेंगेन ज़ोन के अन्य यूरोपीय देशों में भी बिना अतिरिक्त वीजा के यात्रा कर सकते हैं, जिससे भविष्य में करियर और इंटर्नशिप के ढेरों अवसर खुलते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article