एजुकेशन

UP School Closed Today: बारिश का कहर! आज बंद रहेंगे लखनऊ और सीतापुर के सभी स्कूल, डीएम का आदेश

UP School Closed In Lucknow, Sitapur, UP: राजधानी लखनऊ और सीतापुर में रविवार को हुई लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 4 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रविवार देर रात आदेश जारी किया है।

Image

Sitapur School Closed Today: आज बंद रहेंगे सीतापुर के कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल

School Closed In Lucknow, Sitapur, UP: यूपी में सावन झूम करके बरस (School Closed In Sitapur) रहा है। कहीं बारिश की फुहार है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बने (Sitapur School Closed) हुए हैं। आगरा, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो (Lucknow School Closed Today) रही है। वहीं लखनऊ और सीतापुर में भी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीतापुर में रविवार को हुई लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। यहां आज यानी सोमवार को कक्षा 1 से 8वीं तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रविवार देर रात आदेश जारी किया है।

राजधानी में भारी बारिश के चलते स्कूल कालेज बंद

डीएम लखनऊ ने भारी बारिश की वजह से कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल कालेज बन्द करने के आदेश जारी किए। जिन विद्यालयों के बच्चे बस या वैन से प्रस्थान कर चुके हैं उन्हें भी सूचित करके वापस बुला लिया जाए।

Sitapur School Closed Today: कक्षा 1 से 8वीं तक बंद रहेंगे स्कूल

कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद सीतापुर में संचालित कक्षा 01 से कक्षा 08वीं तक के समस्त परिषदीय सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 4 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। हालांकि ब्लाक संसाधन केंद्रों पर एफएलएन ट्रेनिंग का संचालन सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस आदेश का कड़ाई के साथ पालन किया जाना चाहिए।

Sitapur School Closed

Sitapur School Closed

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बता दें मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, अररिया, इटावा, कानपुर नगर, सीतापुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, झांसी, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और महोबा समेत कई अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article