Best Courses after 10th: अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 10वीं पास करने के बाद सबसे बड़ा सवाल जो छात्रों के दिमाग में घूमता है वो ये कि अब क्या किया जाए। हर किसी के बस में महंगे कॉलेज जाना नहीं होता, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि अपने सपनों को खत्म कर दिया जाए। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें पूरा करने में बहुत समय भी नहीं लगता और आपको अच्छा पैकेज भी मिल सकता है। 10वीं के बाद ही इन कोर्सेज को करने के बाद आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। चलिये बात करते हैं इन कोर्सेज के बारे में...
ये कोर्स रहेगा बेस्ट Best Course after 10th :
अगर छात्र टेक्निकल कामों को सीखना चाहते हैं तो उनके लिए आईटीआई यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट काफी अच्छा ऑप्शन है। एक से दो सालों में ये कोर्स पूरा हो जाता है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर, मैकेनिक डीजल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक जैसे कोर्सेज होते हैं।
कुछ बेसिक ट्रेड में 6 महीने में ये कोर्स पूरा हो जाता है। वहीं इसमें कुछ टेक्निकल और एडवांस कोर्स 2 साल की अवधि के लिए होते हैं। शुरुआती सैलरी 15 से 30,000 रुपये तक मिल सकती है। ये पैसा एक्सपीरियंस के साथ बढ़ता रहता है।
डिजिटल मार्केटिंग है शानदार विकल्प
इस दौर में डिजिटल मार्केटिंग का क्रेज भी बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। इस कोर्स को 3 से लेकर 12 महीनों में पूरा किया जा सकता है। इसमें SEO, सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन और कंटेंट प्रमोशन सिखाया जाता है।
कितने समय तक का है कोर्स ?
इसमें बेसिक कोर्स 3-6 महीने तक, एडवांस कोर्स 6-12 महीने तक और कई जगहों पर शॉर्ट टर्म क्रैश कोर्स भी मिलते हैं। इसमें फ्रैशर को 10,000 से लेकर 25,000 तक सैलरी मिल सकती है। वहीं एक्सपीरियंस के साथ 50,000 से भी ज्यादा की कमाई की जा सकती है।
ये ऑप्शन भी है अच्छा
अगर छात्रों का सपना इंजीनियरिंग लाइन में जाने का है तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी एक अच्छा ऑप्शन है। तीन साल के इस कोर्स में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच मिलती हैं। इसमें शुरुआती सैलरी 18 से लेकर 35,000 तक महीने की हो सकती है।
