Shardiya Navratri Essay in Hindi: आज के समय में हर विषय व क्षेत्र के बारे में पता होना चाहिए, केवल अपने सिलेबस तक सिमटने से आप साधारण छात्र बनकर रह जाएंगे। (10 Lines About Navratri) ऐसे में आज जानेंगे शारदीय नवरात्रि या शारदीय नवरात्र के बारे में, शारदीय नवरात्रि क्या है, शारदीय नवरात्रि पर निबंध कैसे लिखें? उसमें क्या जानकारी का होना जरूरी है, जानें शारदीय नवरात्रि का महत्व
Shardiya Navratri Kya Hota Hai - शारदीय नवरात्रि क्या है
Shardiya Navratri Meaning? शारदीय नवरात्रि पर निबंध लिखते समय सबसे पहले बताएं कि शारदीय नवरात्रि क्या है? यह देवी पूजा को समर्पित एक हिन्दू त्योहार है, इन्हें 'नवरात्र' नाम से भी जाना जाता है। चूंकि यह विशेष दिन हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शरद ऋतु में पड़ता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं। साल में दो बार नवरात्र आते हैं, जो सितंबर अक्टूबर के आसपास आते हैं उन्हें Shardiya Navratri या शारदीय नवरात्रि कहा जाता है, और जो चैत्र मास में आते हैं उन्हें 'वासन्तिक नवरात्रि' नाम से जाना जाता है।
Shardiya Navratri Importance in Hindi - शारदीय नवरात्रि का महत्व
Shardiya Navratri in Hindi: नवरात्रि आमतौर पर नौ रातों तक मनाए जाने वाला त्योहार व पूजा है, जैसे ही शारदीय नवरात्रि खत्म होती है यानी नौवें दिन का अंत होता है, 10वां दिन शुरू हो जाता है, जिसे विजयदशमी (दशहरा) कहा जाता है, यह वही दिन है जब भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था।
Shardiya Navratri Kyu Manaya Jata Hai - शारदीय नवरात्रि क्यों मनाई जाती है
शारदीय नवरात्रि क्यों मनाया जाता है? शारदीय नवरात्रि इसलिए मनाया जाता है क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार, इसी समय देवता दैत्यों से हारे थे, और ऐसे में आद्या शक्ति की प्रार्थना की थी। देवताओं की पुकार सुनकर देवी मां का आविर्भाव हुआ, उन्होंने दैत्यों का संहार किया, इसके बाद सभी देवताओं ने देवी मां की स्तुति की थी। यही कारण है कि शारदीय नवरात्रि का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों व रातों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
Shardiya Navratri Kab Se Start Hai - शारदीय नवरात्रि कब से हैं
आखिर में ये भी बताइये कि Shardiya Navratri 2024 Mein kab hai, Shardiya Navratri 2024 Date- शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्र 3 से लेकर 11 अक्टूबर तक है। अगला दिन यानी 12 अक्टूबर विजयदशमी (दशहरा) का होगा, और इसके 20 दिन बाद दीपावली।
