एजुकेशन

Summer Vacation in Madhya Pradesh 2023: मध्य प्रदेश में कब से हैं समर वेकेशन, शिवराज सरकार ने की घोषणा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 28, 2023, 09:17 AM IST

Madhya Pradesh Schools Summer Vacation 2023: गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों में स्कूली बच्चों की समर वेकेशन कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने भी गर्मी को देखते हुए अहम फैसला लिया है। जानें मध्य प्रदेश में कब से होंगी समर वेकेशन-

Image

Summer Vacation in Madhya Pradesh 2023

Madhya Pradesh Schools Summer Vacation 2023: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दोपहर के वक्त जबरदस्त हीट वेव (Heat Wave) चल रही है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे बच्चों को हो रही है जो स्कूल जाते हैं। ऐसे में गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों में स्कूली बच्चों की समर वेकेशन कर दी गई हैं। कई राज्य सरकारों ने समय से पहले समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने भी गर्मी को देखते हुए अहम फैसला लिया है। एक तरफ छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट (MP Board Class 10th, MPBSE 12th Result 2023) का इंतजार है तो दूसरी तरफ स्कूली छात्र बेसब्री से समर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जानें मध्य प्रदेश में कब से होंगी समर वेकेशन-

Summer Vacation 2023 Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो गया है और गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। यहां एक मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्‌टी रहेगी। वहां मध्य प्रदेश में शिक्षकों का अवकाश 1 मई से 9 जून तक रहेगा। शिवराज सरकार ने बच्चों के हित में यह फैसला लिया है।

MP Summer Vacation 2023 Official Notification

Madhya Pradesh summer vacation

Madhya Pradesh summer vacation

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result 2023 Date

समर वेकेशन के बीच एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को उनके रिजल्ट का इंतजार है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जल्द ही MP बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, परिणाम इस सप्ताह के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट यानी उपर दी गई वेबसाइट के अलावा mpbse.nic.in पर भी परिणाम देख सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article