School Holidays List 2025: त्योहारी सीजन आ चुका है और देशभर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा जैसे बड़े-बड़े त्योहार पूरे उत्सव के साथ मनाए जा रहे हैं। त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है क्योंकि स्कूल से इस दौरान खूब छुट्टियां मिल जाती हैं और वे अपने परिवार के साथ खुशियां मना पाते हैं। इस बार त्योहार में देश के पूर्वी हिस्सों में कुछ दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
School Holidays List: कहां कब बंद रहेंगे स्कूल?
सबसे पहले बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां दुर्गा पूजा के चलते 24 सितंबर से लेकर 6 अक्तूबर तक छुट्टियां चलेंगी। इस दौरान सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार में 27 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में 5 अक्तूबर तक भी हॉलिडे बढ़ाया गया है।
Gandhi Jayanti Holiday Notice: गांधी जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल
ओडिशा में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। असम में 29 और 30 सितंबर के अलावा दशहरा और गांधी जयंती (2 अक्तूबर) की छुट्टी रहेगी। वहीं झारखंड में धनबाद के सरकारी स्कूल 27 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। कुछ स्कूल 5 अक्तूबर तक बंद रखे जाएंगे।
देशभर के स्कूलों में इस त्योहारी सीजन छुट्टियां रहेंगी। 2 अक्तूबर के दिन दशहरा और गांधी जयंती मनाई जाएगी, इसलिए स्कूल भी बंद रखे जाएंगे। इस बार गांधी जयंती और दशहरा दोनों ही 2 अक्तूबर को पड़ रहे हैं। एक ही दिन देश में राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक त्योहार मनाया जाएगा।
School Holiday News: 2 अक्टूबर का दिन है खास
वहीं दुर्गा पूजा की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अष्टमी इस बार 1 अक्तूबर को मनाई जाएगी वहीं रामनवमी 2 अक्तूबर के दिन पड़ रही है। इसके साथ ही विजयादशमी का भी त्योहार इसी दिन मनाया जाएगा। राज्यवार छुट्टियों की बात की जाए तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत ज्यादातर जिलों में 2 अक्तूबर को स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल और असम में दुर्गा पूजा के चलते इससे पहले ही छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। त्योहारी सीजन आते ही रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ भी बढ़ने लगती है। टिकटों की एडवांस बुकिंग चालू हो जाती है। ऐसे में कई राज्यों में पुलिस और प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास प्लानिंग भी की है।
