एजुकेशन

School Holiday List April 2024: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, स्टूडेंट्स की रहेगी मौज

April 2024 School Holiday List: अप्रैल के महीने में सभी स्कूलों में नया सत्र शुरू होता है। कहीं 3 अप्रैल से तो कहीं 4 अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू होता है। इस महीने कई पर्व और जयंती हैं जिनका अवकाश बच्चों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि अप्रैल 2024 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे।

Image

School Holiday List April 2024

School Holiday List April 2024, Holiday Calendar April 2024: अप्रैल के महीने में सभी स्कूलों में नया सत्र शुरू होता है। जानकारी के अनुसार, सभी बोर्ड के कहीं 3 अप्रैल से तो कहीं 4 अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के स्कूल 2, 3 और 4 अप्रैल से खुल रहे हैं। अप्रैल महीने में 4 रविवार मिलेंगे। वहीं, इस महीने कई पर्व और जयंती हैं जिनका अवकाश बच्चों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि अप्रैल 2024 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे। यहां देखें अप्रैल 2024 होलीडे लिस्ट-

अप्रैल महीने में 7 अप्रैल, 14 अप्रैल, 21 अप्रैल और 28 अप्रैल को रविवार है। वहीं, मंगलवार 9 अप्रैल को चैत्र सुखलादि/उगादि/गुड़ी पड़वा पर्व है। 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी है। वहीं 13 अप्रैल को बैसाखी और 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश रहेगा। इस बार अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल रविवार और महावीर जयंती 21 अप्रैल रविवार को है।

April 2024 Holiday List

  • रविवार, 7 अप्रैल
  • मंगलवार, 9 अप्रैल चैत्र सुखलादि/उगादि/गुड़ी पड़वा
  • गुरुवार, 11 अप्रैल ईद-उल-फितर (अस्थायी)
  • शनिवार, 13 अप्रैल बैसाखी
  • रविवार, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती
  • बुधवार, 17 अप्रैल रामनवमी
  • रविवार, 21 अप्रैल महावीर जयंती
  • रविवार, 28 अप्रैल

राज्यों में अलग अलग अवकाश

9 अप्रैल मंगलवार को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उगादी के साथ यह दोहरा उत्सव है। 13 अप्रैल शनिवार को पंजाब में फसल का बड़ा त्योहार बैसाखी मनाई जाती है। पंजाब और आसपास के इलाकों में स्कूल बंद हो सकते हैं। 14 अप्रैल रविवार को आज अंबेडकर जयंती है, डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय अवकाश है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article