School Closed Tomorrow: कड़ाके की ठंड की वजह से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, 11 जनवरी तक स्कूल बंद का नोटिस
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 8, 2026, 09:23 PM IST
School Closed Tomorrow due to Cold Wave in these District: पटना DM के सर्कुलर के अनुसार, 9वीं क्लास से ऊपर की क्लास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चल सकती हैं। प्री-बोर्ड/बोर्ड एग्जाम के लिए होने वाली स्पेशल क्लास/ एग्जाम को छूट दी जाएगी। इसके अलावा पंजाब और यूपी स्कूल पर भी अपडेट आया है, पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ पटना पंजाब के स्कूल बंद
School Closed Tomorrow due to Cold Wave in these District: लगातार चल रही शीतलहर के बीच, बिहार के पटना में क्लास 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। (Patna School Closed) क्लास 9 और उससे ऊपर की क्लास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चल सकती हैं। प्री-बोर्ड/बोर्ड एग्जाम के लिए होने वाली स्पेशल क्लास/एग्जाम में छूट रहेगी, यह बात पटना DM के सर्कुलर में कही गई है। इसके अलावा पंजाब और यूपी स्कूल पर भी अपडेट आया है, पढ़ें पूरी खबर
State wise school Closed list due to Cold Wave
पंजाब स्कूल बंद, Punjab School Closed
पंजाब में सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर पोस्ट किया, "राज्य में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण बच्चों और स्टाफ के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब, राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी को रेगुलर दिनों की तरह खुलेंगे।" पंजाब में स्कूल पहले 8 जनवरी को खुलने वाले थे।
UP School Closed
Lucknow School Closed: लखनऊ में आज 8 जनवरी की शाम 7 बजे के आसपास जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 9 से कक्षा-12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। देखें आधिकारिक आदेश
आदेश
जनपद लखनऊ में शीतलहर / घना कोहरा होने एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए कका प्री-प्राइमरी से कक्षा-08 तक संचालित समस्त परिषदीय/प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय/सहायता प्राप्त विद्यालय/ समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों/ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों तथा राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 10.01.2026 तक अवकाश रहेगा एवं कक्षा 9 से कक्षा-12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट lucknow.nic.in पर सत्यापित किया जा सकता है।