School Closed Tomorrow: क्या 10 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे, जानें छुट्टी को लेकर किस राज्य में क्या है Latest अपडेट
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 9, 2026, 08:55 PM IST
School Closed Tomorrow, Kya kal School Band Rahega: गिरते तापमान के बीच यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे कई राज्यों में सर्दियों की छुट्टियां अब खत्म हो रही हैं। इसलिए, कई छात्र और माता-पिता सोच रहे हैं कि क्या राज्य या जिला प्रशासन खराब मौसम को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाएगा, या उन्हें अपने स्कूलों में वापस जाना होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए लेख देखें।Kya kal School Band Rahega, Kya kal school ki chhutti hai, Kya kal school ki chutti hai, Kya kal school band rahenge, Kya kal school band hai, Kya kal school ki chutti rahegi, Jharkhand School Closed, Agra School Closed, Bihar School Closed, Punjab School Closed, Delhi School Closed, Haryana School Closed, Uttar Pradesh School Closed, Noida School Closed, Lucknow School Closed
क्या कल स्कूल बंद रहेगा, क्या 10 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे (image - canva)
School Closed Tomorrow, Kya kal School Band Rahega Here is State Wise School Holiday Update: कड़ाकी की ठंड और हवा में बढ़ती गलन के बीच यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे कई राज्यों में सर्दियों की छुट्टियां अब खत्म हो रही हैं। इसलिए, कई छात्र और माता-पिता सोच रहे हैं कि क्या राज्य या जिला प्रशासन खराब मौसम को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाएगा, या उन्हें अपने स्कूलों में वापस जाना होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए लेख देखें।
Jharkhand School Closed, झारखंड स्कूल बंद: क्या कल स्कूल की छुट्टी है
झारखंड के रांची जिले के प्रशासन ने 8 दिसंबर को निर्देश किया था कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी शीतलहर की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए जारी किया गया है।
आपको पता होगा कि 11 जनवरी को रविवार है, यानी 12 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।
Agra School Closed, आगरा स्कूल बंद, क्या कल स्कूल बंद हैं
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी है। यानी कल भी स्कूल बंद रहेगा, और 11 जनवरी को रविवार है, यानी 12 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।
Bihar School Closed: बिहार स्कूल बंद, क्या कल स्कूल बंद हैं या नहीं?
- छपरा में 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
- वैशाली में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद
- कैमूर में 10वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद
- बेगूसराय में 10 जनवरी तक स्कूल बंद
- अररिया में 11 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद
- बांका में 12 जनवरी तक छोटे बच्चों के स्कूल बंद
- किशनगंज और रोहतास जिले में 8वीं तक के स्कूल 9 जनवरी तक बंद
- कटिहार जिले 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद
Delhi School Closed, दिल्ली स्कूल बंद, क्या कल स्कूल खुले हैं?
दिल्ली में, डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) ने 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें यह कंफर्म किया गया है कि सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक रहेंगी।
Haryana School Closed, हरियाणा स्कूल बंद, स्कूल बंद पर क्या है अपडेट
हरियाणा में, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की है, और क्लास 16 जनवरी को फिर से शुरू होंगी।
Noida School Closed: उत्तर प्रदेश स्कूल बंद नोटिस
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण अधिकारियों ने 10 जनवरी तक क्लास 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि यह निर्देश जिले में CBSE, ICSE, IB, उत्तर प्रदेश बोर्ड और अन्य बोर्ड से जुड़े सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
Lucknow School Closed: लखनऊ में स्कूल बंद
जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि लखनऊ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण 10 जनवरी, 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। पहले स्कूल 8 जनवरी को खुलने वाले थे, लेकिन नए आदेश से छुट्टियों को कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह आदेश सभी परिषद स्कूलों, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों, सहायता प्राप्त स्कूलों, सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक चलने वाले अन्य सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
Punjab School Closed, पंजाब स्कूल बंद, क्या कल स्कूल में छुट्टी है?
पंजाब के मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, और पूरे राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।