एजुकेशन

School Closed in Haryana: प्रदूषण का कहर जारी, हरियाणा में 5वीं तक के स्कूल अस्थायी रूप से बंद

School Closed in Haryana Due to Air Pollution: राजधानी दिल्ली के बाद अब हरियाणा में प्रदूषण को लेकर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला उपायुक्तों को कक्षा 5 वीं तक के स्कूल अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।

Image

हरियाणा में 5वीं तक के स्कूल बंद

Photo : iStock

School Closed in Haryana Due to Air Pollution: हरियाणा सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला उपायुक्तों को कक्षा 5 वीं तक के स्कूल अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा है कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षा 5वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

दिल्ली के बाद हरियाणा के कई शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। पांच दिन से लगातार स्मॉग छाया हुआ है। देश के 22 शहरों में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब है। दिल्ली का AQI 396 पहुंच गया तो हरियाणा के आठ शहरों का एक्यूआइ ज्यादा खराब श्रेणी में है।

हरियाणा सरकार का आदेश जारी

हरियाणा सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेश जारी किया था।

Haryana Air Pollution.

हरियाणा में स्कूल बंद

मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 3 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार शामिल हैं। वहीं 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिनमें कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी शामिल हैं।

दिल्ली में ऑनलाइन क्लास का आदेश

राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर से अगले आदेश तक सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षा को ऑनलाइन कर दिया गया है। छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को ही स्कूल आने कहा गया है। वहीं, राजधानी के टीचर्स से कहा गया है कि वे स्कूल आकर पांचवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लास लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article