School Closed: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों के उफान और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कई जिलों में अधिक से बहुत अधिक बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग (IMD) द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टियों का आदेश दिए गया है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आज उनके क्षेत्र में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किन जिलों में स्कूल बंद हैं और अन्य राज्यों में स्कूल की छुट्टी को लेकर क्या आदेश जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई मूसलाधार बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात प्रभावित है। इस बीच कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।
हरदोई - लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए हरदोई में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषणा की गई है।
प्रयागराज - खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यहां कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कौशंबी - भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 8 तक स्कूल रहेंगे बंद।
रायबरेली - लगातार हो रही बारिश के चलते रायबरेली में आज यानी 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर अवकाश की हुई घोषणा
जिन अभिभावकों अपने जिले में छुट्टी को लेकर किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन है, वह जिला प्रशासन की वेबसाइट चेक करें या फिर संबंधित स्कूल से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड्री एग्जाम के लिए रीवैल्युएशन की लिंक एक्टिव, इतनी लगेगी फीस
उत्तराखंड के देहरादून में बारिश के कारण स्कूल बंद
पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में मानसून का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जलभराव, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की स्थिति यहां लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने देहरादून में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, चंबा, कुल्लू से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील जिलों में भूस्खलन और मूसलाधार बारिश के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर छुट्टी के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ISRO Recruitment 2026: इसरो में 267 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, समय रहते ऐसे करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश में छुट्टी को लेकर अपडेट
हिमाचल प्रदेश में आज स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला स्तर पर निर्णय लिए जा रहे हैं। यदि किसी विशेष जिले या उपखंड में मौसम अधिक खराब होता है, तो वहां के उप-जिलाधिकारी या जिलाधिकारी तुरंत छुट्टी का आदेश जारी करते हैं।
अभिभावकों के लिए सलाह
अभिभावकों को सलाह है कि स्कूल की छुट्टी से संबंधित किसी भी जानकारी के अपने बच्चे के स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या मैसेजिंग ऐप को जरूर चेक करें और स्कूल प्रशासन से बात करें। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करें। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अधिक और लेटेस्ट अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।
