साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा देव निदिमोरू

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2026, 02:05 PM IST

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Blessed With Baby: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के घर से खुशखबरी सामने आई है। कपल अब माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है।

Image

मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरू के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत, बताया बेटे का नाम (Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram)

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Blessed With Baby Boy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी खुशखबरी शेयर की है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) माता-पिता बन गए हैं। सामंथा की इस पोस्ट के सामने आते ही उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ कपल की ने बच्चे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।

बेटे का नाम रखा देव निदिमोरू

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। कपल माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है। सामंथा ने गुरुवार, 19 नवंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरू (Dev Nidimoru) रखा है। सामंथा ने अपनी पोस्ट में बच्चे के जन्म की तारीख भी बताई और इसे अपने परिवार के लिए बेहद खुशी का पल बताया। उन्होंने लिखा कि ये उनके दिलों का अब तक का सबसे खुशहाल पल है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्टार्स से लेकर फैंस तक कपल को बधाई देते नजर आए।

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में बेहद निजी समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा था। दोनों की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी। सामंथा ने राज और कृष्णा डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में काम किया था। इसके बाद दोनों 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny) में भी साथ नजर आए। साथ काम करने के दौरान उनकी नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article