बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से छुपाकर रखती हैं। करियर की शुरुआत से ही कृति सेनॉन ने हमेशा इस बात का ख्याल रखा है कि उनकी निजी जिंदगी मीडिया की खबरों में ना छाए। लोग उनके काम को लेकर बातें लेकिन पिछले कुछ समय में ऐसा होने लगा है कि उनकी डेटिंग लाइफ हर दूसरे दिन मीडिया की खबरों का हिस्सा बन जाती है। कृति सेनॉन ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर मजकर वायरल हो रहा है और लोग इसे एक पक्की मुहर के तौर पर देख रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "वो सबको दीवाना...", Amrapali Dubey के सपोर्ट में उतरे Nirahua
Kriti Sanon ने दी बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को जन्मदिन की बधाई
कृति सेनॉन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे की बधाई दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कबीर की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, "हैप्पी बर्थडे क्यूटी...।" कृति सेनॉन ने इससे पहले कभी भी किसी लड़के के लिए इतना प्यारा पोस्ट नहीं किया है। लोगों का मानना है कि कृति सेनॉन ने एक तरह से अपने और कबीर के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है और जमाने को बता दिया है कि दोनों प्यार करते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की Monster में हुआ बड़ा बदलाव, एक्शन सीन्स के साथ जुड़ी इंटरनेशनल टीम

Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का मनाया बर्थडे, बोलीं "HBD क्यूटी..."
बताते चलें कि अदाकारा कृति सेनॉन ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई थी। इस शादी में चंद लोगों को ही न्योता दिया गया था, जिस लिस्ट में कबीर बहिया का नाम भी शामिल था। कबीर और कृति ने ना केवल शादी में जमकर एन्जॉय किया बल्कि वहां पर धमाकेदार डांस भी किया। लोगों को दोनों का डांस काफी पसंद आया था। इस शादी के बाद से ही लोग मानने लगे थे कि कृति सेनॉन और कबीर रिलेशनशिप में हैं लेकिन आज के पोस्ट के बाद तो इस पर पक्की मुहर लग गई है।
