एजुकेशन

School Assembly News Headlines, 2 July 2026: आज 2 जुलाई 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines, School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines: आज 2 जुलाई 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, School Assembly National, International, Sports News: सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों में स्कूल असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी जाती हैं। यह न केवल छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद करता है बल्कि उन्हें वर्तमान मामलों की बेहतर समझ भी प्रदान (School Assembly News Headlines) करता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज

  • अयोध्या मंदिर दान चोरी मामला: जांच में अब तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।
  • तेलंगाना राजनीति: KTR ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों पर खुली बहस की चुनौती दी। रेड्डी ने राज्य को आर्थिक रूप से 'दिवालिया' बताया था।
  • WhatsApp के नए यूज़रनेम फीचर पर केंद्र सरकार ने Meta से रोलआउट रोकने को कहा है और 3 दिन के भीतर पूरी जानकारी मांगी है।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम और अरुणाचल प्रदेश के राहत कार्यों की सराहना की और हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।
  • मणिपुर में तनाव: कामजोंग जिले में दो तंगखुल नागा गांवों पर कथित हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • भारत और पाकिस्तान के 100 से अधिक प्रमुख नागरिकों ने PM नरेंद्र मोदी और PM शहबाज शरीफ से दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील की।

School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज

  1. अमेरिका और ईरान के बीच एक हफ्ते के समझौते के बाद क्षेत्र में तनाव कुछ कम हुआ है।
  2. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन से हमला किया। हमले के बाद प्रीमियर पैलेस और सिटीहोटल रेजिडेंस के पास आग लग गई।
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति की करीब 1.4 अरब डॉलर की क्रिप्टो कमाई की जानकारी सामने आने के बाद विपक्ष ने उन पर निशाना साधा।
  4. निवेश आधारित वीज़ा नियमों में बदलाव: ट्रंप प्रशासन ने निवेश के आधार पर मिलने वाले वीज़ा के नियमों में बड़े और सख्त बदलाव करने का ऐलान किया।
  5. जेडी वेंस के बयान पर विवाद: "कम वेतन वाले विदेशी" वाले बयान को लेकर जेडी वेंस की आलोचना हो रही है। इस विवाद में उनकी पत्नी उषा वेंस का नाम भी जोड़ा गया।

School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार

  1. यूरी टिलेमैंस ने 125वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई और विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  2. हैरी केन का बड़ा रिकॉर्ड: हैरी केन ने डीआर कांगो के खिलाफ दो गोल किए, पेले का रिकॉर्ड तोड़ा और गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से भी आगे निकल गए।
  3. नोवाक जोकोविच की ऐतिहासिक उपलब्धि: नोवाक जोकोविच ने 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया।
  4. अभिषेक शर्मा का कमाल: अभिषेक शर्मा ने छक्कों का शतक पूरा किया और एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
  5. वैभव सूर्यवंशी का इंतजार जारी: वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला।

यहां आप आज यानी 25 जून 2026 की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल जगत की खबरें जान सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article