एजुकेशन

School Assembly News Headines: आज 20 अगस्त 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज, यहां पढ़ें

School Assembly News Headines 20 August 2026 National, International And Sports News In Hindi: यहां हम आपके लिए आज यानी 20 अगस्त 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण खबरें आसान भाषा में प्वाइंट वाइज लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi, School Assembly National, International, Sports News: आजकल स्कूल में प्रार्थना के बाद छात्रों को नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की खबरों से रूबरू करवाया (School Assembly News Headlines) जाता है। असेंबली में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान (School Assembly National News) बढ़ता है, समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है और उनमें समाचारों के प्रति रुचि पैदा होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए आज यानी 20 अगस्त 2026 स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण खबरें आसान भाषा में प्वाइंट वाइज लेकर आए हैं।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • नागरिकता का अधिकार: छह सीमावर्ती राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जिला कलेक्टरों को नागरिकता देने का अधिकार मिला।
  • शिवसेना विवाद: उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि शिंदे गुट द्वारा ‘शिवसेना’ नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल गैर-कानूनी है।
  • NEET-UG री-टेस्ट: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि री-टेस्ट में OMR शीट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई।
  • माइनॉरिटी कमीशन: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खाली पदों को भरने में देरी पर यूपी सरकार को फटकार लगाई।
  • सोशल मीडिया: कैबिनेट ने केंद्रीय मंत्रियों के सोशल मीडिया प्रदर्शन की समीक्षा की और युवाओं तक ज्यादा पहुंच बनाने पर जोर दिया।
  • भारी बारिश: सुवेंदु ने मंत्रियों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर बारिश के बाद की स्थिति पर नजर रखने को कहा।
  • मुंबई ई-बसें: BEST पैनल से किराए में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद मुंबई को बाकी 150 AC डबल-डेकर ई-बसें मिलेंगी।
  • तमिलनाडु कॉलेज: TN कॉलेज शिक्षा विभाग ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाने वाला सर्कुलर वापस ले लिया।

School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज

  1. अमेरिका-कनाडा ट्रेड डील: ट्रंप का दावा- अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार समझौता हुआ, शर्तें अभी स्पष्ट नहीं।
  2. J-K विवाद: GOR की टिप्पणियों पर पाकिस्तान ने अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया।
  3. इमरान खान: पाक सरकार ने इमरान को निजी अस्पताल भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा मांगी।
  4. बांग्लादेश चुनाव: गुरुवार को बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा।
  5. US ग्रीन कार्ड: 18 सितंबर से ग्रीन कार्ड चाहने वालों के लिए नए नियम मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
  6. चीन का रॉकेट मिशन: चीन ने पहली बार रॉकेट के स्टेज को जमीन पर सफलतापूर्वक रिकवर किया।
  7. NASA मिशन रद्द: पुराने स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप को बचाने का रेस्क्यू मिशन NASA ने रद्द किया।
  8. भारत-नेपाल संबंध: भारतीय सेना प्रमुख की नेपाल यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए।

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  • वर्ल्ड चैंपियनशिप: सिंधु-आयुष जीते, लक्ष्य सेन को मिली चौंकाने वाली हार, सात्विक-चिराग को वॉकओवर
  • हॉकी: पाकिस्तान पर जीत से खुश हरमनप्रीत, डिफेंस मजबूत करने पर दिया जोर
  • क्रिकेट: 24 साल के मानव सुथार में दिखा भारत का नया स्पिन लीडर
  • टेनिस: कोकीन टेस्ट पॉजिटिव आने पर पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट निक किर्गियोस सस्पेंड
  • फुटबॉल: ला लीगा के पहले मैच में एटलेटिको मैड्रिड की टीम से बाहर हुए जूलियन अल्वारेज़
  • फुटबॉल: वर्ल्ड कप में कमाल करने वाली केप वर्डे ने बुबिस्टा की जगह बेटेनकोर्ट को बनाया कोच

यहां आप आज यानी 20 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article