एजुकेशन

SBI Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बढ़ाई बंपर भर्ती की तारीख, जानें कब होंगे 7,150 पदों के लिए आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के कुल 7150 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। चुने हुए उम्मीदवारों को बैंक की शाखाओं में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। अब बैंक ने इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ाकर आगे कर दिया है।

Image

SBI recruitment 2026

SBI Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती की आखिरी डेट को बढ़ा दिया है। अब कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई थी ऐसे में उम्मीदवारों के लिए ये बहुत अच्छा मौका है। इस भर्ती प्रोसेस के तहत कुल 7150 पदों को भरा जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के कुल 7150 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। चुने हुए उम्मीदवारों को बैंक की शाखाओं में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो।

बताते चलें कि भर्ती के लिए 19 मई से आवेदन शुरू होने वाले हैं, जो 8 जून तक चलेंगे। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

बताते चलें कि इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 या फिर उससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। किसी भी तरह की पूछताछ या फिर तकनीकी समस्या के लिए उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना सवाल दर्ज करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का ये एक अच्छा मौका है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article