एजुकेशन

SBI PO Final Result 2024: जारी होने जा रहा एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट, sbi.co.in पर ऐसे चेक करें नतीजे

SBI PO Final Result 2024, Sarkari Result 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

SBI PO Final Result 2024

SBI PO Final Result 2024, Sarkari Result 2024: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट (SBI PO Final Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Result 2024: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर को किया गया था। वहीं, मेन्स परीक्षा 5 दिसंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। जबकि, इंटरव्यू का आयोजन 24 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाएगा। अब अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

SBI PO Final Result 2024 Date: कब तक जारी होंगे नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई पीओ एग्जाम का फाइनल रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Final Result 2024

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article