एजुकेशन

SBI PO Mains Result 2026: जल्द जारी हो सकता है एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट, sbi.co.in पर कर सकेंगे चेक

SBI PO Mains Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

SBI PO Mains Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट

SBI PO Mains Result 2026: एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट इस माह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि एसबीआई की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

SBI PO Mains Result: कब होगी एसबीआई पीओ मेन्स परीक्ष

बता दें एसबीआई पीओ मेन्स की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेन्स परीक्षा और उसके बाद वाले फेज 3 के मूल्यांकन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check SBI PO Mains Result 2026: ऐसे चेक करें एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट

  1. सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SBI PO Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक
  3. यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम की टाइमिंग
  • परीक्षा का नाम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ मेन्स रिजल्ट के लिए अभी किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि जो उम्मीदवार क्वालिफाई करते हैं, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए और इंटरव्यू कॉल लेटर का इंतजार किए बिना अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article