एजुकेशन

SBI PO Mains 2023: कब है एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा, जानें पैटर्न व परीक्षा तिथि, 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

SBI PO Mains Admit Card 2023 Link: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in से हॉल टिकट देख व डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पैटर्न भी देख सकते हैं।

Image

एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

SBI PO Mains Admit Card 2023 Download Link: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन हॉल टिकट को एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है, इसके अलावा उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पैटर्न भी देख सकते हैं।

कब है एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन (SBI PO Mains Exam 2023 Date) 5 दिसंबर, 2023 को किया जाने वाला है। इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें

  • SBI official website sbi.co.in पर जाएं
  • मुख्य पेज पर, 'करियर' सेक्शन पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • अगले चरण में, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें
  • एसबीआई पीओ चरण 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • विवरण देखें, दोबारा जांचें और उसे डाउनलोड करें

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Pre) में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीओ मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2000 पीओ की नियुक्ति की जाएगी।

एसबीआई पीओ मेन्स 2023 पैटर्न

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड (SBI PO Mains Exam 2023 Hall Ticket)के साथ वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। एसबीआई पीओ मेन्स पैटर्न (SBI PO Mains Exam 2023 Pattern) के बारे में कुछ जान लेते हैं - वस्तुनिष्ठ परीक्षा की अवधि 3 घंटे है, और इसमें कुल 200 अंकों के 4 खंड शामिल हैं। वर्णनात्मक परीक्षा 50 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article