एजुकेशन

SBI PO Final Result 2024: जारी हुआ एसबीआई पीओ एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

SBI PO Final Result 2024, Sarkari Result 2024: एसबीआई पीओ एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SBI PO Final Result 2024

SBI PO Final Result 2024, Sarkari Result 2024: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट (SBI PO Final Result 2024) आज यानी 19 मार्च को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SBI PO Final Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम का आयोजन 5 दिसंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 11 जनवरी को जारी किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 24 जनवरी से 30 जनवरी तक हुआ। जबकि, आज इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

SBI PO Final Result 2024: डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

एसबीआई पीओ रिजल्ट में अभ्यर्थी अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, क्वालिफाइंग स्टेट्स, मार्क्स और कट ऑफ सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं। एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download SBI PO Final Result 2024

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article