एजुकेशन

SBI Clerk Mains Result 2024 Date: जल्द जारी होगा एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

SBI Clerk Mains Result 2024 Date Kab Aayega, Sarkari Result 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SBI Clerk Mains Result 2024 Date) सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

SBI Clerk Mains Result 2024 Date: यहां देखें कब जारी होगा एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी में हुई थी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा
  • फरवरी और मार्च में हुई थी मेन्स परीक्षा
  • जूनियर एसोसिएट के 8,283 पदों पर होगी भर्ती

SBI Clerk Mains Result 2024 Date Kab Aayega, Sarkari Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Clerk Mains Result) खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही जूनियर एसोसिएट्स मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा (SBI Clerk Mains Result 2024 Date) सकता है। हालांकि एसबीआई ने रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

SBI Clerk Mains Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एसोसिएट की प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 25 फरवरी और 5 मार्च को मुख्य परीक्षा निर्धारित थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check SBI Clerk Mains Result

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. SBI Clerk Prelims Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ साइट पर आ जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SBI Clerk Mains Result: 200 मार्क्स के 190 प्रश्न

एसबीआई क्लर्क की मेन्स परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे। यहां सामान्य ज्ञान से 40 मार्क्स के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से 50 मार्क्स के 50 प्रश्न, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टिट्यूड से 60 मार्क्स के 50 प्रश्न, जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के 50 प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 40 मिनट तक का समय दिया गया था।

SBI Clerk Mains Result 2024 Kab Aayega: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एसबीआई के विभिन्न ब्रांचों में जूनियर एसोसिएट के कुल 8000 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article