एजुकेशन

SBI Apprentice Admit Card 2026: एसबीआई ने जारी किया अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को होगी परीक्षा

SBI Apprentice Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 7150 अप्रेंटिस पद भरने के लिए होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसबीआई ने जारी किया अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को होगी परीक्षा (image - chatgpt)

SBI Apprentice Admit Card 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने SBI Apprentice Recruitment 2026 Form भरा था, वे अब बैंक की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट निकालने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जरूरी होगी। इस भर्ती के जरिए देशभर में 7150 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।

SBI Apprentice Admit Card 2026 How to Download

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in खोलें।
  • होमपेज पर Careers या Current Openings सेक्शन पर जाएं।
  • SBI Apprentice Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

11 जुलाई को होगी CBT परीक्षा

SBI अप्रेंटिस की ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई 2026 को कराई जाएगी। पेपर कंप्यूटर आधारित होगा। इसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा रहेगी। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

पेपर का पैटर्न और विषय

लिखित परीक्षा में पांच सेक्शन से सवाल आएंगे:

Subject Marks
General and Financial Awareness20
General English20
Quantitative Aptitude20
Reasoning Ability20
Computer Knowledge20
Total 100
अगले चरण में लोकल लैंग्वेज टेस्ट

CBT क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा, भाषा दक्षता और बैंक की बाकी शर्तों के आधार पर बनेगी।उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और टाइमिंग जरूर चेक कर लें। परीक्षा वाले दिन वैलिड फोटो आईडी और एडमिट कार्ड का प्रिंट साथ लेकर रिपोर्टिंग टाइम से पहले सेंटर पहुंचें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article