एजुकेशन

Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

Sainik School Admission 2025 Last Date, Sarakari Result: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आवेदन की आखिरी (Sainik School Admission 2025) तारीख है। ऐसे में यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में करवाना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Sainik School Admission 2025-26) सकते हैं।

Image

Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

Sainik School Admission 2025 Last Date, Sarakari Result: यदि आपका भी सपना है कि आपका बच्चा सैनिक स्कूल में पढ़े तो आपके लिए काम की (Sainik School Admission 2025) खबर है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आवेदन की आखिरी (Sainik School Admission) तारीख है। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख कल यानी 31 अख्टूबर 2025 है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिस्ट में 3 नये सैनिक स्कूल जोड़े गए हैं, जिसमें तमिलनाडु का श्री SPK पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवा का वाडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल और योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई शामिल है।

Sainik School Admission 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
  • यहां AISSEE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Sainik School Admission 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), डिफेंस या एक्स सर्विसमैन के लिए 850 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Sainik School Exam Date 2025: यहां देखें कब होगा एंट्रेंस टेस्ट

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट 26 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में होगी। यहां कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा की अवधि कुल 150 मिनट और कक्षा 9वीं में एडमिशन के कुल समय 180 मिनट मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article