एजुकेशन

RSSB VDO Final Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया वीडीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 850 पदों पर होगी नियुक्ति

RSSB VDO Final Result 2025 Declared: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 24 जून 2026 को VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने परिवार को rssb.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं।

Image

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया वीडीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 850 पदों पर होगी नियुक्ति

RSSB VDO Final Result 2025 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 24 जून 2026 को VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा पूरे राज्य में 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। RSSB चेयरमैन आलोक राज ने X पर इसकी पुष्टि की है। जल्द ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपनी मेरिट स्टेटस चेक कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के 850 खाली पद भरे जाने हैं।

RSSB VDO Final Result 2025 Step to Check

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • VDO Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट PDF खोलें।
  • अपना रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट चेक करें और PDF सेव कर लें।

जो अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हुए थे, वे ही फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।

VDO परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें जानें

नोटिफिकेशन की तारीख जून 2025
आवेदन शुरू 19 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2025
फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2025
सुधार की आखिरी तारीख शेड्यूल के अनुसार
परीक्षा शहर जारी होने की तारीख 27 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर 2025
परीक्षा की तारीख 02 नवंबर 2025
फाइनल रिजल्ट 24 जून 2026
रिजल्ट PDF में ये डिटेल्स मिलेंगी

अभ्यर्थी का नाम के अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, क्वालिफाइंग स्टेटस भी चेक करना होगा। RSSB ने सलाह दी है कि उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया में काम आएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article