RSSB Rajasthan Lab Assistant Result 2026 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Lab Assistant Result) दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (RSSB Lab Assistant Result) सकते हैं। साथ ही साइंस और ज्योग्राफी स्ट्रीम के लिए मेरिट लिस्ट और कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे।
RSSB Lab Assistant Result 2026: कब हुई थी राजस्थान लैब असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा
बता दें राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की गई थी। इसके लिए नोटिफिकेशन 24 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 27 जनवरी से 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चली। भूगोल की परीक्षा 9 मई को हुई, जबकि विज्ञान की परीक्षा 10 मई को आयोजित की गई। वहीं प्रोविजनल आंसर की 15 जून को जारी की गई थी। अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RSSB Lab Assistant Result 2026 ChecK Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RSSB Lab Assistant Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
आरएसएसबी के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 804 रिक्तियों की जानकारी दी गई थी। परीक्षा के दो दिनों में लगभग सात लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड ने DV प्रक्रिया के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से लगभग दोगुनी संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
