एजुकेशन

RSOS 10th 12th Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून ​को होगा जारी

RSOS 10th 12th Result 2026 Date Announced: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून ​को जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून को होगा जारी (image -dipr.rajasthan.gov.in)

RSOS 10th 12th Result 2026 Date Announced: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून को जारी होगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो एडमिड कार्ड तैयार कर लीजिए, क्योंकि आधिकारिक सूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बता दें, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने परीक्षा का शेड्यूल 27 मार्च, 2026 को जारी कर दिया था। सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) दोनों कोर्स के लिए परीक्षाएं 23 अप्रैल, 2026 से शुरू हुई थी और 20 मई, 2026 तक चली थी। ऑफिशियल डेटशीट के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी दोनों कोर्स की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

आधिकारिक जानकारी में भी लिखा है कि 'शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन से परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से संवाद भी करेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यार्थी निर्धारित माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं संबंधित गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।'

नोटिस को आप इस लिंक से भी देख सकेंगे - Notice

RSOS परीक्षा 2026 के दिन के थे खास निर्देश

बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की थी:-

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना ओरिजिनल RSOS एडमिट कार्ड 2026 और एक वैलिड फोटो ID प्रूफ साथ ले जाना था। बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं थी। हॉल टिकट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए थे। सफल उम्मीदवारों को उनकी मार्कशीट-सह-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-सह-ट्रांसफर सर्टिफिकेट सीधे AI सेंटर्स से या RSOS द्वारा रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए थे।

सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर आ सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article