एजुकेशन

RSMSSB CET 12th Level Exam 2024:जारी हुआ राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा का शेड्यूल

RSMSSB CET 12th Level Exam 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यहां आप आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 एग्जाम डेट, शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

RSMSSB CET 12th Level Exam 2024 Date: यहां देखें आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा की तारीख

RSMSSB CET 12th Level Exam 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 12वीं स्तर की परीक्षा के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर (RSMSSB CET 12th Level Exam Notification) सकते हैं।भ्यर्थी आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 एग्जाम डेट, शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

कब होगी आरएसएमएसएसबी सीईटी की परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 22, 23 औऱ 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित होंगे। पहली पाली की परीक्ष सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। यहां 300 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प A, B, C, D और E होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकेंगे।

RSMSSB CET 12th Level Exam 2024 Notification

  • सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSMSSB CET 12th Level Exam Date 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Exam Date (परीक्षा की तारीख)Shift (शिफ्ट)Exam Time (परीक्षा का समय)
22.10.20241सुबह 9 से 12
2दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
1सुबह 9 से 12
2दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
24.10.20241सुबह 9 से 12
2दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article