एजुकेशन

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026 घोषित, 1100 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। इस भर्ती के जरिए राज्य में कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पद भरे जाएंगे। परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम 23 जून 2026 को घोषित किया गया।

रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो चल सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को कुछ देर बाद फिर से कोशिश करने की सलाह है।

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026 Step to Check

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध "Agriculture Supervisor Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

अब होगी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। बोर्ड जल्द ही वेरिफिकेशन की तारीख, समय और जगह की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति होगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए RSSB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article