RRB Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ के 560 विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट कल समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बीतने के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का यह बेहद सुनहरा अवसर है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप लेख में नीचे दी गई है, जिसके माध्यम से आप आसानी से फॉर्म भर पाएंगे।
RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 का मुख्य विवरण
| भर्ती संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| कुल पदों की संख्या | 560 पद |
| पद का नाम | पैरामेडिकल स्टाफ |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे में एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड
क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- भर्ती के लिए इच्छुक आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में B.Sc Nursing, GNM, D.Pharma/B.Pharma, या संबंधित पैरामेडिकल विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी अनिवार्य है।
- पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18/21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसकी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को जरूरी चेक करें।
- आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - "Apply" सेक्शन में जाकर "Create an Account" पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करें।
स्टेप 3 - अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और आवेदन पत्र में शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।
स्टेप 4 - अपनी हालिया फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखें घोषित, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफलतापूर्वक सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों की फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
