RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडर ग्रेजुएट भर्ती के द्वितीय चरण की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। प्रथम चरण (CBT 1) में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अब आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा की हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे लोकप्रिय पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालना आवश्यक है। उम्मीदवार स्टोरी में नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा कब होगी?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में अब केवल तीन दिन का समय बाकी रह गया है और बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर आवश्यक दिशा-निर्देश चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड में होगा यह विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की फोटो
- माता-पिता का नाम
- साइन
- रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- पद का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का केंद्र
- परीक्षा शहर
- परीक्षा की शिफ्ट
- दिशा निर्देश
यदि किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो वह तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और समय रहते इसमें सुधार करवाएं।
RRB NTPC CBT 2 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1 - अपने संबंधित आरआरबी (RRB) क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद "RRB NTPC 10+2 CBT 2 Admit Card" वाले लिंक का चयन करें।
स्टेप 3 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Password/DOB) दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 4 - जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5 - एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए 2-3 प्रिंट आउट निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखें घोषित, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) परीक्षा केंद्र पर अवश्य साथ लाएं। साथ ही वर्तमान समय की पासपोर्ट साइज फोटो भी रखे। इसके साथ ही उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचे। गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
