एजुकेशन

RRB Technician Exam Date 2026: RRB ने जारी ​किया टेक्नीशियन ग्रेड-I और III के 6557 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख

RRB Technician Exam Date 2026: RRB रेलवे ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6557 पदों पर भर्ती 2026 के लिए परीक्षा की तारीख आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जानें कब तक आएगी परीक्षा शहर पर्ची और एडमिट कार्ड

Image

RRB टेक्नीशियन ग्रेड-I और III परीक्षा की तारीख जारी

RRB Technician Exam Date 2026 OUT: रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत Technician Grade-I और Grade-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती की जा रही है। खबर के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चली थी। जिन उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में भाग लेना है, उन्हें तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

RRB Technician Bharti की CBT परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

Railway RRB Technician Exam Date 2026 कैसे चेक करें?

  • संबंधित Railway Recruitment Board (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN 02/2025 Technician सेक्शन खोलें।
  • RRB Technician Exam Date / Exam City & Date लिंक ढूंढें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर जरूरी हो, तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।

कौन भर सकता है इस परीक्षा का फॉर्म

Technician Grade-I के लिए उम्मीदवारों से संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में BE, BTech, Engineering Diploma या BSc Engineering की योग्यता मांगी जाती है। वहीं Technician Grade-III के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या 10वीं के साथ PCM विषय की योग्यता मांगी जाती है। आयु सीमा की बात करें तो Grade-III के लिए 18 से 30 वर्ष और Grade-I Signal के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित है।

सैलरी के बारे में

Technician Grade-III पद पर Level-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतनमान है। Grade-I Signal के लिए Level-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article