एजुकेशन

RRB Recruitment 2026: रेलवे ने 11127 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

RRB Recruitment 2026 : लवे ने हाल ही में 11,127 पदों वाली भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो जाएगी।

Image

Railway Recruitment 2026

RRB Recruitment 2206 : रेलवे की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। Indian Railways के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN No. 01/2026) जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

कब शुरू होंगे आवेदन ?

इस भर्ती के लिए 15 मई 2026 से आवेदन शुरू हो जाएंगे और उम्मीदवार 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइ मोड में ही स्वीकार किये जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

इस भर्ती में कितनी होगी सैलरी ?

ये भर्ती रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए निकाली है। जिसमें शुरुआती सैलरी 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक मिलेगी, जो लेवल-4 के तहत दी जाएगी। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों के पास ITI या डिप्लोमा होना जरूरी है। ये पद टेक्निकल कैटेगरी में आता है ऐसे में उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल मानदंडों को पूरा करना होगा।

रेलवे ने उम्मीदवारों को ये सलाह दी है कि आवेदन करते समय आधार से अपनी जानकारी जरूर वेरिफाई कर लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी या फिर दिक्कत ना हो। साथ ही आधार में नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार अपडेट होना भी जरूरी है।

इस भर्ती को रेलवे की बड़ी भर्तियों में गिना जा रहा है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। खासकर तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये मौका काफी शानदार है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे बिना किसी भी परेशानी के फॉर्म भर सकें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article