एजुकेशन

SAI Recruitment 2026 : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 452 पदों पर निकली वेकेंसी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

SAI Recruitment 2026 : इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 शाम को 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कुल 452 पदों पर ये भर्ती होगी।

Image

SAI Recruitment 2026

SAI Recruitment 2026 : युवा खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स साइंस में करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका आया है। Sports Authority of India ने साल 2026 के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत 452 पदों पर भर्ती निकाली है। ये इंटर्नशिप Ministry of Youth Affairs of Sports, National Anti Doping Agency और National Dope Testing Laboratory जैसे संस्थानों में अलग-अलग डोमेन में दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 शाम को 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कुल 452 पदों पर ये भर्ती होगी।

डोमेन के अनुसार वैकेंसी: (sai register)

  • MYAS (विभिन्न क्षेत्र): 40 पद
  • SAI (स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, IT, मीडिया आदि): 160 पद
  • SAI स्पोर्ट्स साइंस: 212 पद
  • NADA: 20 पद
  • NDTL: 20 पद
बताते चलें कि UG (ग्रेजुएट) को 10,000 रुपये हर महीने दिये जाएंगे। वहीं PG (पोस्ट ग्रेजुएट) को 20,000 रुपये हर महीने दिये जाएंगे।

स्पोर्ट्स साइंस के लिए:

  • M.Sc / मास्टर्स इन स्पोर्ट्स साइंस, फिजियोलॉजी, बायोमैकेनिक्स, न्यूट्रिशन, साइकोलॉजी आदि
NDTL इंटर्नशिप के लिए:
  • M.Sc (केमिस्ट्री/बायोटेक/बायोकैमिस्ट्री) या M.Pharma
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी जरूरी है। PG/PhD उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (30 अप्रैल 2026 5 बजे) से पहले-पहले आवेदन कर लें।

आवेदन का तरीका

  • SAI की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia पर जाएं
  • ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • फॉर्म भरें और SOP अपलोड करें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (NOC, सर्टिफिकेट) अपलोड करें
  • अंतिम तारीख से पहले सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें

क्यों खास है ये मौका?

यह इंटर्नशिप न केवल स्पोर्ट्स सेक्टर में करियर बनाने का मौका देती है, बल्कि सरकारी संस्थानों में काम करने का अनुभव भी प्रदान करती है। खासकर स्पोर्ट्स साइंस और डेटा एनालिटिक्स में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article