एजुकेशन

UP Police Home Guard Bharti 2026: 1053 केंद्रों में दो पालियों में होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, जरूर जान लें ये गाइडलाइन्स

यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। योगी सरकार ने इसे पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए काफी सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है।

Image

UP Police Home Guard Bharti 2026

UP Home Guard Recruitment 2026 आज यानी 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। हाल ही में UPPRPB ने आधिकारिक तौर पर www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया। ये हॉल टिकट उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। UP Homeguard Hall Ticket 2026 डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें। सीधे डाउनलोड लिंक, चरण-दर-चरण प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश सबकुछ इस हॉल टिकट में दिया गया है।

ये परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। योगी सरकार ने इसे पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए काफी सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में अगर आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है।

यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की देखरेख में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में पूरे राज्य से लगभग 25.32 लाख अभ्यर्थी आज अपनी किस्मत आजमाने के लिए निकल पड़े हैं। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेशभर में 1053 सेंटर्स बनाए हैं। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग अभ्यर्थियों को बुलाया गया है ताकि एग्जाम सेंटर्स में ज्यादा दबाव ना बने।

हर जिले में नोडल अधिकारी की तैनाती

परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हर जिले में अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियो को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

UPPRPB ने UP Home Guard के 41,424 पदों के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने चाहिए। लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

बताते चलें कि सभी एग्जाम सेंटर्स और प्रश्नपत्र रखने वाले स्ट्रांग रूम की सीधी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए लखनऊ में एक कंट्रोल रूप भी बनाया गया है।

परीक्षा का आयोजन 3 दिनों तक किया जाएगा। ये परीक्षाएं 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली है। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article