RRB Railway Section Controller Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती (Railway Section Controller Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 119 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Railway Section Controller Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 है। यहां आप रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Section Controller Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास अन्य निर्धारित पात्रता या योग्यता होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
Railway Section Controller Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controller Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Railway Section Controller Salary: रेलवे सेक्शन ऑफिसर की सैलरी
यहां सैलरी की बात करें तो अभ्यर्थियों को पे लेवल 6 के तहत शुरुआत में 35,400 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता व सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
Railway Section Controller Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
रेलवे सेक्शन ऑफिसर के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
