एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार, कहां और कैसे कर सकते हैं चेक

RRB NTPC Result 2025: एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ये अभ्यर्थी rrbcdg.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

Image

RRB NTPC Result 2025 (iStock)

RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है और वे रेलवे के नोटिफिकेशन का वेट कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ये अभ्यर्थी rrbcdg.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

बताते चलें कि एनटीपीसी अंडरग्रेजुएल लेवल की ये परीक्षा 7 अगस्त 2025 से लेकर 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कुल समय 90 मिनट का था और इसमें कुल 100 सवाल थे। इसके बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों के पास 20 सितंबर तक का समय था आपत्ति दर्ज करवाने के लिए।

यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका...

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर दिए गए एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डीटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल दिखेगी।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर की से चेक कर सकते हैं।
  • अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिये।
  • भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी या प्रिंटआउट निकालकर कर रख लीजिये।
Also read: RRB NTPC Recruitment 2025: खुशखबरी! रेलवे ने एनटीपीसी के 5800 पदों पर निकाली वैकेंसी, कल से करें आवेदन
    बताते चलें कि इसके अलावा हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टें के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article