एजुकेशन

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती की आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपने जवाब

RRB ने 11 नवंबर 2026 को JE CBT 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र और उनके द्वारा परीक्षा में दिए गए जवाबों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है।

Image

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती की आंसर की जारी

RRB JE CBT 1 answer key 2026 OUT: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) बनने के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 11 नवंबर 2026 को JE CBT 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र और उनके द्वारा परीक्षा में दिए गए जवाबों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये सभी दस्तावेज देख सकते हैं। आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने जवाबों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

RRB ने प्रोविजनल आंसर की में किसी जवाब को गलत मानने वाले उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा 11 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अंतिम दिन रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति भेज सकते हैं।

हर सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा बैंक चार्ज भी लागू हो सकते हैं।

विवरणजानकारी
आंसर की जारी होने की तारीख11 नवंबर 2026
आपत्ति शुरू होने की तारीख11 नवंबर 2026
आपत्ति की आखिरी तारीख17 नवंबर 2026
अंतिम समयरात 11:59 बजे
आपत्ति शुल्क50 रुपये प्रति सवाल

ऐसे डाउनलोड करें RRB JE Answer Key

1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2. RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिखाई देगी।

5. सभी दस्तावेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

गलत जवाब पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति

लॉगिन करने के बाद Answer Key Objection लिंक खोलें। जिस सवाल पर आपत्ति है, उसे चुनें और अपने अनुसार सही जवाब बताएं। जरूरत पड़ने पर उससे जुड़े दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करें। इसके बाद प्रति सवाल 50 रुपये और लागू बैंक चार्ज का भुगतान करके आवेदन सबमिट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आपत्ति दर्ज करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें। साथ ही आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article