एजुकेशन

कौन हैं Justice BV Nagarathna? जो बन सकती है देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन

आने वाले दिनों में चीफ जस्टिस के नाम के लिए वरिष्ठता के आधार पर Justice BV Nagarathna का नाम अधिक चर्चा में है। यदि उन्हें यह पद मिलता है तो उनका नाम भारत की पहली महिला चीज जस्टिस के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आइए उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानें।

Image

कौन हैं Justice BV Nagarathna (Photo - AI/Newsroom Verified)

Who is Justice BV Nagarathna: भारतीय न्यायपालिका (Indian Judiciary) के इतिहास में जल्द ही एक बहुत ही सुनहरा और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की मौजूदा जज जस्टिस बी.वी. नागरत्ना (Justice B.V. Nagarathna) देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (First Woman Chief Justice of India) बनने की कतार में हैं। जी हां, अगर उन्हें यह पद मिलता है तो वह देश की पहली महिला सीच जस्टिस बन जाएंगी। वरिष्ठता के नियम के अनुसार बात करें तो उनका इस सर्वोच्च पद पर आसीन होना तय माना जा रहा है। देश के 75 साल से अधिक के न्यायिक इतिहास में पहली बार कोई महिला 'मास्टर ऑफ द रोस्टर' की कुर्सी संभालेगी। हालांकि उनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं रहने वाला। यह केवल कुछ हफ्तों का ही होगा, लेकिन उनका यह मुकाम देश की आधी आबादी और महिला सशक्तिकरण के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगा। आइए आज जानते हैं उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में, जिसके माध्यम से वह यहां तक पहुंची है।

विरासत में मिली है कानून और न्याय की सीख

30 अक्टूबर 1962 को जन्मीं जस्टिस बी.वी. नागरत्ना का नाता कानून और न्याय जगत से बहुत पुराना और गहरा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय ई.एस. वेंकटरमैया (E.S. Venkataramiah) देश के 19वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) रह चुके हैं। ऐसे में उनका मुख्य न्यायाधीश बनना किसी बड़ी सफलता से कम नहीं होगा। बता दें कि न्यायिक परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही कानून और न्याय प्रणाली का माहौल मिला, जिसने आगे चलकर उनके करियर की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Ramayana फिल्म के 'रावण' यश कितना पढ़े-लिखे हैं?

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की शैक्षणिक योग्यता

पढ़ाई-लिखाई के मामले में जस्टिस नागरत्ना हमेशा से एक मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी शुरुआती और उच्च शिक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी हुई है -

स्कूली शिक्षाउन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के 'सोफिया हाई स्कूल' और नई दिल्ली के 'भारतीय विद्या भवन' से पूरी की।
ग्रेजुएशनइसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध 'जीसस एंड मेरी कॉलेज' से इतिहास में ऑनर्स के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री 1984 में हासिल की।
कानून की डिग्रीग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ही प्रतिष्ठित 'कैंपस लॉ सेंटर' से वर्ष 1987 में LLB की प्रोफेशन डिग्री प्राप्त की।

वकालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का सफर

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अक्टूबर 1987 में कर्नाटक बार काउंसिल में बतौर वकील अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने बेंगलुरु में रहकर संवैधानिक कानून, वाणिज्यिक कानून, प्रशासनिक कानून और पारिवारिक मामलों से जुड़े मुकदमों में वकालत की। वकालत के क्षेत्र में लंबी और निष्पक्ष सेवाओं के बाद, 18 फरवरी 2008 को उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया और फरवरी 2010 में वे वहां स्थायी जज बन गईं। कर्नाटक हाई कोर्ट में लगभग 13 साल तक शानदार सेवाएं देने के बाद, 31 अगस्त 2021 को उन्हें देश के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

ऐतिहासिक फैसले और उनकी खास पहचान

अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कई ऐसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले दिए हैं, जिन्होंने देश का ध्यान आकर्षित किया है। 2016 के बहुचर्चित नोटबंदी मामले में बहुमत के फैसले के खिलाफ उनकी असहमति उस दौरान काफी चर्चा में रही थी, जिसमें उन्होंने कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों पर मजबूत तर्क रखे थे। इसके अलावा पर्यावरण, महिला अधिकारों और संवैधानिक मामलों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बेंचों में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है। तभी से वह अक्सर अपने ओपिनियन को साफ तौर पर सबके सामने रखती आई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'I am Gutted' इंग्लिश फ्रेज का क्या मतलब है?

छोटा लेकिन ऐतिहासिक होगा कार्यकाल

वरिष्ठता क्रम के अनुसार, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना सितंबर 2027 में देश की अगली मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले सकती हैं। हालांकि उनका कार्यकाल लगभग 36 से 37 दिनों का ही होगा, क्योंकि अक्टूबर 2027 में वे सेवानिवृत्त होने वाली हैं। उसके बाद भारत के न्यायिक इतिहास में उनका नाम पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article