एजुकेशन

Manipur Board Exam 2027: मणिपुर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) और काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी।

Image

मणिपुर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Manipur Board Exam 2027 Date Sheet: मणिपुर में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) और काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2027 तक चलेगी। वहीं, 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार टाइमटेबल दोनों बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

मणिपुर बोर्ड की कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षा 10 फरवरी को अंग्रेजी विषय के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 12 फरवरी को वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। गणित का पेपर 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

वहीं, कक्षा 12वीं यानी HSE की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। इसका पहला पेपर MIL या अल्टरनेटिव इंग्लिश का होगा। अंग्रेजी की परीक्षा 17 फरवरी को और गणित का पेपर 8 मार्च को होगा। आखिरी परीक्षा 19 मार्च को आयोजित की जाएगी।

परीक्षाशुरू होने की तारीखआखिरी तारीख
कक्षा 10वीं (HSLC)10 फरवरी 202725 फरवरी 2027
कक्षा 12वीं (HSE)11 फरवरी 202719 मार्च 2027

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

जनवरी में होंगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। थ्योरी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

कहां से डाउनलोड करें टाइमटेबल?

विद्यार्थी नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा का परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: bsem.nic.in
  • 12वीं के लिए: cohsem.nic.in

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना जरूरी होगा। इसलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर आने वाले नए अपडेट देखते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article