एजुकेशन

CLAT 2027 Mock Test 1 का लिंक एक्टिव, 20 नवंबर को होगा दूसरा मॉक टेस्ट

CLAT 2027 Mock Test 1 Link Active: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने UG और PG प्रवेश परीक्षा के लिए पहला ऑनलाइन मॉक टेस्ट एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर लॉगिन करके इसका अभ्यास कर सकते हैं।

Image

CLAT 2027 Mock Test 1 का लिंक एक्टिव (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

CLAT 2027 Mock Test 1 Link Active: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने UG और PG प्रवेश परीक्षा के लिए पहला ऑनलाइन मॉक टेस्ट एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉगिन करके इसका अभ्यास कर सकते हैं। पहला मॉक टेस्ट 10 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया है। वहीं, दूसरा मॉक टेस्ट 20 नवंबर 2026 को होगा। इन टेस्ट के जरिए उम्मीदवार परीक्षा के पैटर्न को समझने के साथ अपनी तैयारी का स्तर भी जांच सकते हैं।

CLAT 2027 मॉक टेस्ट में कुल 120 सवाल होंगे। इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। सही जवाब देने पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। सवाल खाली छोड़ने पर कोई अंक नहीं कटेगा।

परीक्षा से जुड़ी जानकारीडिटेल
कुल सवाल120
समय2 घंटे
सही जवाब+1 अंक
गलत जवाब-0.25 अंक
बिना जवाब वाला सवालकोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन

मॉक टेस्ट देते समय इन बातों का रखें ध्यान

टेस्ट शुरू करने से पहले इंटरनेट कनेक्शन ठीक से जांच लें। बेहतर अनुभव के लिए इसे एक ही बार में पूरा करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार स्क्रीन पर दिए गए एरो बटन की मदद से अलग-अलग सेक्शन और सवालों के बीच जा सकते हैं।

टेस्ट पूरा होने के बाद ही सबमिट बटन दबाएं। समय से पहले सबमिट करने पर टेस्ट सेशन खत्म हो जाएगा। उम्मीदवार इस मॉक टेस्ट को एक से ज्यादा बार भी दे सकते हैं।

कंसोर्टियम ने साफ किया है कि ये टेस्ट केवल अभ्यास के लिए हैं। इनके सवाल, कठिनाई स्तर और पैटर्न को असली परीक्षा का अंतिम प्रारूप नहीं माना जाना चाहिए।

CLAT 2027 Mock Test कैसे दें?

1. आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in खोलें।

2. CLAT 2027 Mock Test 1 लिंक पर क्लिक करें।

3. जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देश पढ़ें।

5. दो घंटे में सवाल हल करके टेस्ट सबमिट करें।

6. इसके बाद अपना स्कोर और प्रदर्शन देखें।

6 दिसंबर को होगी CLAT 2027 परीक्षा

CLAT 2027 की वास्तविक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। मॉक टेस्ट ऑनलाइन होंगे, जबकि मुख्य प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article