RRB NTPC Admit Card 2025 Release Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कल यानी 1 जून 2025 को आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक स्तर के पदों के लिए आवेदन किया है, वे RRB की आधिकारिक व क्षेत्रवार वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कब से है परीक्षा? व RRB NTPC Admit Card 2025 Download करने का क्या है तरीका?
स्नातक पदों के लिए RRB NTPC CBT 1 Exam 2025 का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक संबंधित RRB क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी (पंजीकरण संख्या), पासवर्ड (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
RRB NTPC Admit Card 2025 Download Link के लिए इस पेज https://www.timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
आरआरबी ने पहले ही परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय का विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 में दस्तावेज में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि और समय जैसे मुख्य विवरण होंगे।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रिंट करना होगा और इसे परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ लाना होगा।
