एजुकेशन

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन के 354 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स ने टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप सी के कुल 354 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल ट्रेड्समैन के पदों पर वैकेंसी

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। शिलॉन्ग स्थित डायरेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स के ऑफिस में टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप सी के कुल 354 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 28 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। यहां आप असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Assam Rifles Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

असम राइफल्स के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन और एज लिमिट निर्धारितल किया गया है। टेक्निकल राइफलमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई से दो साल का तकनीकी प्रशिक्षण या डिप्लोमा जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी।

एज लिमिट में छूट

विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (UR): सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (OBC): सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 6 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (SC/ST): सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 8 वर्ष

भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगी छूट

कुल रिक्तियों में 10 प्रतिशत पद भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित हैं। यदि उपयुक्त ESM उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नियमानुसार इन पदों को अन्य संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों से भरा जा सकता है

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले assamrifles.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Assam Rifles Technical And Tradesman Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Assam Rifles Technical Tradesman Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। यहां फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article